पहली बार नदी के नीचे दौड़ी मेट्रो

हुगली के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची। एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता और इसके उपनगरों के लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा मुहैया कराने की दिशा में यह एक 'क्रांतिकारी कदम' है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Metro Rail

Metro ran under the river

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: बुधवार को कोलकाता मेट्रो ने एक आटोमेटिक ट्रेन को नदी के निचे बनी सुरंग में दौड़ा कर इतिहास रच दिया। इस मेट्रो ट्रेन में केवल अधिकारी और इंजीनियर सवार थे। यह हुगली के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची। एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता और इसके उपनगरों के लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा मुहैया कराने की दिशा में यह एक 'क्रांतिकारी कदम' है। मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कोलकाता के महाकरण स्टेशन से हावड़ा मैदान स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा की। बाद में इसी मार्ग से एक और ट्रेन भी हावड़ा मैदान स्टेशन पहुंची।

Kolkata Metro creates History!For the first time in India,a Metro rake ran under any river today!Regular trial runs from #HowrahMaidan to #Esplanade will start very soon. Shri P Uday Kumar Reddy,General Manager has described this run as a historic moment for the city of #Kolkata. pic.twitter.com/sA4Kqdvf0v
— Metro Rail Kolkata (@metrorailwaykol) April 12, 2023