Durgapur: कविगुरु की स्मृति में प्रभातफेरी का आयोजन

आज कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती है। इस अवसर पर दुर्गापुर के आवास प्रकल्पों में से एक तपोबन सिटी के निवासियों ने कविगुरु की स्मृति में प्रभातफेरी का आयोजन किया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
asansol

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: आज कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती है। इस अवसर पर दुर्गापुर के आवास प्रकल्पों में से एक तपोबन सिटी के निवासियों ने कविगुरु की स्मृति में प्रभातफेरी का आयोजन किया। इसमें हाउसिंग प्रोजेक्ट के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने समूहों में विभाजित होकर रवींद्रनाथ की कविता, गीत, नृत्य आदि के माध्यम से विश्व कवि को श्रद्धांजलि दी। कवि के चित्र के साथ अलग-अलग रंगों के कपड़े पहने पुरुषों और महिलाओं का कवि प्रणाम ने एक अद्भुत परिवेश का सृजन किया। प्रभातफेरी के अंत में सभी ने तपोबन नगर की गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर कविगुरु को नमन किया।