स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन हो गया। सांसद कीर्ति आजाद ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी। सोमवार दोपहर सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन होने की सूचना मिलते ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी।
/anm-hindi/media/post_attachments/5d4cb619eb48e81ae0fca4fc436f3d99033111487a5f47f065953c451b063223.jpg?auto=format%2Ccompress&fmt=webp&fit=max&format=webp&q=70&w=900&dpr=1)
कीर्ति आजाद ने एक्स पर लिखा, "मेरी पत्नी, पूनम अब नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे अपने स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया। आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद"। वहीं इसकी सूचना मिलते ही कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है।