पश्चिम बंगाल में ये क्या हो रहा है? और एक दर्दनाक घटना

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोप सही पाए जाने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
12 TMC

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं है कि राज्य में एक और महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां उसने बंदूक की नोक पर न सिर्फ महिला का अपहरण किया बल्कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद महिला को मारा-पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में बंदूक डाल दी। घटना बीरभूम जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र की है। और थाने में एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता के खिलाफ विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोप सही पाए जाने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा।