हिरासत में दो बदमाश, तेरह मोबाइल फोन बरामद

कृष्णा नुनिया और पवन नुनिया सहित दो अन्य बदमाश थे। इनके नाम हैं पद्मान चौधरी और रॉकी नूनिया है। पुलिस ने उनकी बातों को सुना और संदेह होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनको दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया।

author-image
Sneha Singh
New Update
policecustody

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: दुर्गापुर कोकोवेन थाने की पुलिस हिरासत में आए दोनों बदमाशों को आज यानि सोमवार दोपहर फिर से दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों की पहचान कृष्णा नुनिया और पवन नुनिया के रूप में हुई है। ये चिनकुड़ी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोक ओवन थाना क्षेत्र के पीसीबीएल रोड से सटे इलाके से गुरुवार की रात चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। कृष्णा नुनिया और पवन नुनिया सहित दो अन्य बदमाश थे। इनके नाम हैं पद्मान चौधरी और रॉकी नूनिया है। पुलिस ने उनकी बातों को सुना और संदेह होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनको दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के जज ने पद्मान चौधरी और रॉकी नूनिया को 14 दिन के जेल कस्टडी का आदेश दिया। और कृष्णा नूनिया और पवन नूनिया को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर तेरह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।