एएनएम न्यूज, ब्यूरो: राज्य विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से शुरू होने वाला है। वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य 12 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगी। सरकारी कर्मचारी इस बजट से आस लगाए बैठे हैं। क्यों?
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में कई चरणों में बढ़ोतरी की है। हाल ही में आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दी गई। कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी की है। हालांकि, बंगाल में सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 53% की दर से DA मिलता है। वही पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों को यह भत्ता 14% की दर से मिलता है। वे बकाया महंगाई भत्ते के पूर्ण भुगतान और नये वेतन आयोग के गठन की मांग कर रहे हैं। इसलिए इस बार राज्य सरकार के कर्मचारियों को बजट से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की उम्मीद है क्योंकि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले यह इस सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।