स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी नेक काम के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कृषि से जुड़े एक प्रोजेक्ट में सहयोग किया है। दरअसल एग्रीटेक स्टार्टअप के साथ पंकज त्रिपाठी जुड़े हैं जो किसाने के हित में काम करेगी। ये एक कृषि नेटवर्क नामक एग्रीटेक ऐप है। इस प्रोजेक्ट में किसानों की मदद के लिये पंकज त्रिपाठी ने निवेश करके देश के अनदाताओं की मदद करने का फैसला लिया है। इसी के साथ उन्हें इसका ब्रांड एंबेसडर बनाए गये हैं। पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार की बच्चन पांडे में नजर आएंगे।
इस नेक काम पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि, मेरे इस कदम से ज़मीनी स्तर पर किसानों से जुड़ने में मदद मिलेगी। मैं खुद एक किसान परिवार से आता हूं। इस क्षेत्र को बहुत गहराई के साथ समझता हूं।इससे जुड़े बुनियादी कामो में अपना जीवन व्ययिथ कर चुके है, मैं हमेशा जमीनी स्तर पर भारतीय किसानों के सामने आने वाली समस्याओं का आदी रहा हूं। इस ऐप के जरिए किसानों को सही जानकारी मिलेगी और उनकी समस्याओं को दूर किया जा सकेगा। मैं अपने छोटे से तरीके से कृषि में योगदान करने का इरादा रखता हूं।"
/)
/)