एक्शन में आए भगवंत मान

author-image
New Update
एक्शन में आए भगवंत मान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पंजाब को 16 मार्च को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। इधर शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है और उधर भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। शनिवार को भगवंत मान की तरफ से जो आदेश जारी किये गये हैं। मान के निर्देश पर राज्य सरकार ने कई वीवीआईपी और बड़े नेताओं की सरकारी सुरक्षा पर कैंची चला दी है। पंजाब के पूर्व विधायकों और मंत्रियों की सिक्योरटी वापस लेने के ऑर्डर जारी किए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के पूर्व अध्यक्षों की सुरक्षा वापस लेने का फरमान भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वेणु प्रसाद को अपना प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया। वेणु प्रसाद 1991 बैच के आईएएस हैं।