17 नंबर वार्ड में फलैरिया का कार्य करने वाली महिलाओं को कार्य से हटाए जाने का आरोप

author-image
Harmeet
New Update
17 नंबर वार्ड में फलैरिया का कार्य करने वाली महिलाओं को कार्य से हटाए जाने का आरोप

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आसनसोल नगर निगम चुनाव के बाद 17 नंबर वार्ड में पार्षद के परिवर्तन होते ही नगर निगम के स्वास्थ विभाग के अंतर्गत फलैरिया का कार्य करने वाली गरीब तकबे की तकरीबन 20 महिलाओं को कार्य से हटाए जाने का आरोप लगा है। नगर निगम के स्वास्थ विभाग की देख-रेख में फलैरिया बीमारी के लिए कार्य करने वाली लालबाजर निवासी पद्दा मल्लिक, रिया मित्रा, पूर्णिमा मल्लिक, पूजा बाउरी, सीमा माजी, मौसमी गोराई बोरिरा निवासी अंजना कोड़ा, अंजना राय आदि का आरोप है कि 17 नंबर वार्ड के निवर्तमान भाजपा पार्षद हम लोगों को फलैरिया के काम से निष्कासित कर दिया है।



आरोप है कि उक्त पार्षद अपने निजी आदमी को उक्त काम पर रखा है। उक्त महिलाओं ने बताया कि उक्त कार्य पिछले 20 साल से कर रहे थे पूर्व पार्षद उज्ज्वल चटर्जी, पूर्व पार्षद राजू माजी, इलियास, पूर्व पार्षद रीना प्रसाद के समय से कार्य कर रहे थे। लेकिन किसी पार्षदों ने काम से नही हटाया आरोप है। कि भाजपा के पार्षद के आने के बाद ही महलोगों को काम से हटाकर परिवार के सहारा छीन लिया गया आरोप है कि पार्षद उक्त कार्यो के लिए अपने निजी लोगो को काम पर लगाया है। उक्त महिलाओं का आरोप है कि काम से हटाना के बारे में पार्षद की ओर से कोई सूचना नही दिया गया गुहार लगने के बाद भी हमे कार्य पर नही रखा गया। आरोप है कि भाजपा के प्रधानमंत्री एक तरफ नारा देते है कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास लेकिन उक्त वार्ड के भाजपा पार्षद असहाय महिलाओं को काम से हटाकर विश्वास का हनन करने वाले केवल अपने लोगों के विकास करने में जुटे हुए है।