'मौत का सौदागर' का आज जन्मदिन

author-image
New Update
'मौत का सौदागर' का आज जन्मदिन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: WWE की दुनिया में 'डेडमैन' के नाम से मशहूर 'द अंडरटेकर' आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। WWE में 'मौत का सौदागर' कहे जाने वाले अंडरटेकर का जन्म 24 मार्च 1965 को हुआ था। रिंग में अंडरटेकर के नाम से पहचान बनाने वाले इस रेसलर का असली नाम मार्क विलियम कैलवे है। अंडरटेकर ने अपने 30 साल के करियर का अंत कर दिया. उन्होंने WWE सर्वाइवर सीरीज में रेसलिंग की दुनिया को अलविदा कहा था। हालांकि, पहला मौका नहीं है जब अंडरटेकर ने WWE को अलविदा कहा है। इससे पहले 2017 में भी रोमन रेंस से हारने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, लेकिन इसके बाद वह 2020 में रिंग में वापस लौट आए थे। बता दे वो 23 बार रेसलमेनिया के दौरान रिंग में उतरे और सिर्फ दो बार ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अंडरटेकर ने 1990 में 22 नवंबर को डेब्यू किया था और इसी दिन उन्होंने रिटायरमेंट भी लिया। अंडरटेकर को रेसलमेनिया में लगातार 21 जीतों के लिए याद किया जाता है।