IPL 2022: मुंबई पुलिस बनाएगी ग्रीन कॉरिडोर

author-image
New Update
IPL 2022: मुंबई पुलिस बनाएगी ग्रीन कॉरिडोर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आईपीएल 2022 में सभी टीमों और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मुंबई पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाएगी। इससे सभी खिलाड़ियों को एक मैदान से दूसरे मैदान जाने में आसानी होगी। आईपीएल का यह सीजन बायो बबल में खेला जा रहा है और सभी खिलाड़ी सिर्फ बस के जरिए ही एक मैदान से दूसरे मैदान जाएंगे। इस दौरान ट्रैफिक में फंसने से खिलाड़ियों का समय बर्बाद हो सकता था और उन्हें प्रैक्टिस के लिए कम समय मिलता। इससे बचने के लिए मुंबई पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है।