रमजान के पाक महीने, जानिए सहरी-इफ्तार का वक्त

author-image
Harmeet
New Update
रमजान के पाक महीने, जानिए सहरी-इफ्तार का वक्त

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: मान्यता है कि रमजान के महीने में पैगंबर मुहम्मद के सामने इस्लाम की पवित्र किताब का अनावरण हुआ था। इसके बाद से ही इस्लाम में इस महीने को पवित्र माना गया और रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई। दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस पवित्र महीने का इंतजार रहता है। रमजान के ठीक बाद ईद उल फितर आता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान का महीना पूरे एक माह का होता है। इस साल रमजान का महीना 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगा और 1 मई 2022 को खत्म होगा। इसके अगले दिन ईद मनाई जाएगी। हालांकि, रमजान की डेट पूरी तरह से चांद पर निर्भर करती है। रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। मजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं। मुस्लिम लोग इस दौरान सूरज उगने के बाद से रोजा रखते हैं और सूरज ढलने के बाद इसे खोलते हैं। सूरज उगने से पहले खाना खाते हैं इसे सहरी के नाम से जाना जाता है। सूरज ढलने के बाद नमाज पढ़ी जाती है जिसके बाद रोजा खोला जाता है। इसे इफ्तार के नाम से जाना जाता है।