हरियाणा में येलो अलर्ट

author-image
New Update
हरियाणा में येलो अलर्ट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हरियाणा में आगामी पांच दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इधर, पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को खत्म हो गया। हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रहे। शनिवार से चक्रवातीय परिसंचरण का स्थान प्रति चक्रवातीय परिसंचरण ले लेगा। इसके असर से अगले पांच दिनों तक दिन का पारा बढ़ेगा और भीषण गर्मी पड़ेगी।