भारत-रुसी ऐतिहासिक संबंध को किया सम्मान, पुतिन पर साधा निशाना : ब्रिटेन प्रधान मंत्री

author-image
Harmeet
New Update
भारत-रुसी ऐतिहासिक संबंध को किया सम्मान, पुतिन पर साधा निशाना : ब्रिटेन प्रधान मंत्री

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत दौरे पर आये ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि पश्चिम के खुफिया अधिकारियों के आकलन कि रूस-यूक्रेन युद्ध अगले साल के अंत तक जारी रह सकता है और रूस जीत सकता है, पुतिन के पास एक बहुत बड़ी सेना है... लेकिन पुतिन यूक्रेनी जनता के जज्बे पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रूस पर भारत का पोजीशन सबको पता है। यह बदलने वाला नहीं है। भारत के रूस के साथ ऐतिहासिक संबंध हैं और हर कोई इसका सम्मान करता है।