जानिए, किन किन पुरस्कार से नवाजे गए है मास्टर ब्लास्टर

author-image
Harmeet
New Update
जानिए, किन किन पुरस्कार से नवाजे गए है मास्टर ब्लास्टर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सचिन तेंदुलकर जिनका पूरा नाम मास्टर ब्लास्टर रमेश सचिन तेंदुलकर है। जिनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुम्बई के बांद्रा में हुआ था। सचिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत मात्र 16 साल की उम्र में कर दिया था और उन्होंने 24 वर्षों तक मैदान पर एक अच्छा प्रदर्शन किया।



चलिए जानते है कि, भारत की और से खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सचिन को किन किन पुरस्कार से नवाजा गया :

 

1994 – अर्जुन पुरस्कार, खेल में उनके उत्कृष्ट उपलब्धि के सम्मान में भारत सरकार द्वारा

1997-98 – राजीव गांधी खेल रत्न, खेल में उपलब्धि के लिए दिए गए भारत के सर्वोच्च सम्मान

1999 – पद्मश्री, भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

2001 – महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

2008 – पद्म विभूषण, भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

2014 – भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार