दूल्हा दुबला-पतला, लड़की वालों ने किया हंगामा

author-image
Harmeet
New Update
दूल्हा दुबला-पतला, लड़की वालों ने किया हंगामा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुछौरा में शत्रोहन की पुत्री की शादी थी। शत्रोहन के घर पर बुधवार की रात बाराबंकी के फजुल्लागंज गांव से योगेंद्र कुमार की बारात आई थी। नाचते गाते हुए सभी बाराती दुल्हन के घर पहुचे और नाश्ता करने में जुट गए। जयमाल से पहले तिलक चढ़ने की रस्म शुरू हुई। वधु पक्ष के लोगों की नजर जब लड़के पर पड़ी तो वह भड़क उठे। दूल्हा दुबला-पतला निकला तो लड़की वालों ने विवाह से इनकार कर दिया और इसको लेकर दोनों पक्षो में बहस शुरू हो गई। यही नहीं बारात में हुए खर्चे की वापसी को लेकर झगड़े पे उतर आए। इस दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया तो बाराती डर के मारे खिसक गए। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने दूल्हे को मुक्त कराया और तहरील मिलने पर लड़की पक्ष के खिलाफ मुकदमा लिखकर एक को हिरासत में भी लिया। उधर लड़की वाले बारात के नशे में धुत होने व महंगी बाइक के साथ धन मांगने का आरोप लगा रहे हैं।