कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश पर 6 भारतीय गिरफ्तार

author-image
New Update
कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश पर 6 भारतीय गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे छह भारतीय गिरफ्तार हुए। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच है। एक नौका में सवार इन सभी लोगों को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। इन लोगों पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल होने की कोशिश करने का आरोप लगा है।