एफडीआई में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी

author-image
Harmeet
New Update
एफडीआई में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : वित्त वर्ष 2021-22 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है। साल 2020-21 में यह 81.97 अरब अमेरिकी डॉलर थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल किया है जो अब तक किसी भी वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर की अब तक की सबसे अधिक सालाना एफडीआई दर्ज की है।