क्या यह 'मंत्र' 2024 के लोकसभा चुनाव में पासा पलट देगा?

author-image
Harmeet
New Update
क्या यह 'मंत्र' 2024 के लोकसभा चुनाव में पासा पलट देगा?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस पार्टी ने जनता के बीच अपने नाम के आगे 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' या 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' शब्द का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने '2024' के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने नाम के साथ एक बदलाव किया है। मकसद है भाजपा के राष्ट्रवाद को टक्कर देना क्योकि हर जगह भाजपाई राष्ट्रवाद, कांग्रेस पार्टी पर भारी पड़ रहा है।



स्थापना के समय से ही मूल स्वरूप में 'कांग्रेस' को 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' ही कहा जाता है। बाद में पार्टी नेता 'कांग्रेस' नाम का इस्तेमाल करने लगे। कांग्रेस पार्टी को समझने वाले जानकारों का कहना है कि 'कांग्रेस' ने अब भाजपाई 'राष्ट्रवाद' की काट खोज निकाली है। कांग्रेस पार्टी की सोच है कि 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' नाम का 'मंत्र' उसे न केवल भाजपाई राष्ट्रवाद के साथ मुकाबले में ला देगा, बल्कि 2024 की राह भी दिखा सकता है। आजादी के अलावा 1948, 1965 व 1971 की लड़ाई कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में जीती गई थी, मगर आज 'डंका' पीएम मोदी का बज रहा है।