असम में बुरा हाल, 22 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित

author-image
Harmeet
New Update
असम में बुरा हाल, 22 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : असम में कुछ सुधार के बावजूद बाढ़ की स्थिति कम नहीं हुई है। पिछले 24 घंटों में पूर्वोत्तर राज्य में चार बच्चों समेत पांच और लोगों की मौत की खबर के साथ बाढ़ प्रभावित असम में मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई। आधिकारिक तौर पर, राज्य में 22 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में 74 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पानी में डूबी है। सबसे बुरा हाल राज्य के बारपेटा जिले का है। नगांव और कछार जिलों में भी हालत खराब है। धिमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, कामरूप, नलबाड़ी, लखीमपुर और माजुली भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।