इस साल कब है गुरु पूर्णिमा ?

author-image
Harmeet
New Update
इस साल कब है गुरु पूर्णिमा ?

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन 'गुरु' या शिक्षक के महत्व को जानने के रूप में मनाया जाता है। इसी कारण इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर पर जुलाई-अगस्त के महीने में पड़ता है और इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई 2022, बुधवार को पड़ रही है। शिवपुराण के अनुसार 18वें द्वापर में आज के दिन ही भगवान विष्णु के अंशावतार वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। वेदव्यास जी ने महाभारत सहित अट्ठारह पुराणों और ग्रन्थों की भी रचना की थी।



गुरु पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त : गुरु पूर्णिमा तिथि- आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा प्रारंभ - 13 जुलाई सुबह 04 बजकर 1 मिनट से शुरू। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा समाप्त- 14 जुलाई आधी रात 12 बजकर 07 मिनट। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन मंगल, बुध, गुरु और शनि स्थिति में है। इसके साथ ही पूर्णिमा पर रुचक, भद्र, हंस और शश नामक राजयोग बन रहे हैं। ये योग काफी अच्छे माने जाते हैं।