राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी

author-image
New Update
राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी और 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। एक तरफ एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को खड़ा किया है तो दूसरी ओर विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब सभी की निगाहें वोटिंग पर टिकी हुई हैं कि कौन सी पार्टी किसका समर्थन करती है। इसी बीच आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।