गधे ने लिया बदला, देखे वीडियो

author-image
New Update
गधे ने लिया बदला, देखे वीडियो

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कमज़ोर को इतना भी नहीं सताना चाहिए कि उसके अंदर का शैतान जाग उठे। कुछ लोग ऐसे ही होते हैं जिनकी किसी दमदार के आगे तो चलती नहीं, लेकिन किसी कमज़ोर और शांत को देखकर लोग बेवजह अपनी ताकत की आज़माइश करने लग जाते हैं। लेकिन कभी-कभी हमेशा शांत रहने वाले जब हद से ज्यादा प्रताड़ित हो जाते हैं तो उनका भी खौफनाक रूप सामने आ ही जाता है। ऐसा ही हुआ उस लड़के के साथ जिसने गधे को धोबी के कपड़ों की तरह पीट डाला।

वीडियो में एक लड़का गधे को न जाने क्यों बड़ी बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई देता है। वो पूरी तसल्ली और ताकत से गधे पर लात घूंसे बरसा रहा था। गधे की इतनी बदर्दी से पिटता देख किसी को भी दुख होने लगता। लेकिन लड़का रूकने का नाम ही नहीं ले रहा था। वो शायद इस कॉन्फिडेंस में था बेचारे गधे की क्या बिसात जो वो अपने साथ हुए बेदर्द सलूक का बदला ले पाता इसी भ्रम में लड़ाका उसे पीटता ही रहा। किसी के भी सब्र की एक सीमा होती है, सब्र का बांध टूट ही जाता है। यही हुआ गंधे के साथ और अगले ही पल के वीडो में वो गधा उस लड़के की टांग पकड़कर उसे ज़मीन पर लेटा-लेटा कर मार रहा था। जितनी तसल्ली से वो मार खा रहा था, उतनी ही तसल्ली से गधे ने लड़के को भी पटक-पटक कर मारा। और अपने साथ हुए अन्याय का जमकर बदला लिया।