शपथ से पहले राजघाट जाएंगी मुर्मू

author-image
New Update
शपथ से पहले राजघाट जाएंगी मुर्मू

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवास पर राष्ट्रपति भवन की गाड़ियां पहुंच चुकी है। मुर्मू शपथ ग्रहण से पहले राजघाट जाएंगी। अपने आवास से राजघाट के लिए रवाना हो गई है। थोड़ी देर बाद वह संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।​