आज दिल्ली में कई रास्ते रहेंगे बंद

author-image
New Update
आज दिल्ली में कई रास्ते रहेंगे बंद

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: 25 जुलाई सोमवार यानी आज द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह की वजह से आज लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने रविवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसमें पुलिस का कहना है की यातायात के सुचारू संचालन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। लोगों को कुछ रास्तों से परहेज करने को कहा है। ​