रांची के अधिवक्ता की कोलकाता में हुई गिरफ्तारी से रांची पुलिस ने झाड़ा पल्ला

author-image
Harmeet
New Update
रांची के अधिवक्ता की कोलकाता में हुई गिरफ्तारी से रांची पुलिस ने झाड़ा पल्ला

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: रांची के अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर रांची पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इस विज्ञप्ति में रांची पुलिस ने अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी में रांची पुलिस की भूमिका से इनकार किया है। रांची पुलिस ने साफ़ किया कि गिरफ़्तारी के संबंध में ना तो कोलकाता पुलिस से कोई अनुरोध किया गया था और ना ही यह गिरफ़्तारी रांची पुलिस से संबंधित किसी मामले में की गई है।

आप को बता दे कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने कहा है कि झारखंड हाइकोर्ट के चर्चित अधिवक्ता राजीव कुमार ने कोलकाता के एक व्यवसायी के खिलाफ रांची उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने उस व्यवसायी से और जनहित याचिका वापस लेने के बदले पैसे की मांग थी। अधिवक्ता की ओर से जनहित याचिका वापस लेने के लिए 10 करोड़ मांग की जा रही थी। पहले चार करोड़ और फिर एक एक करोड़ पर बात हुई थी। इसी एक करोड़ रुपये में से कल 50 लाख की पहली किस्त का भुगतान किया गया, जहां उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया।