कांग्रेस के सोमनाथ चटर्जी मेयर के खिलाफ ठोकेंगे ताल

author-image
New Update
कांग्रेस के सोमनाथ चटर्जी मेयर के खिलाफ ठोकेंगे ताल

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: आसनसोल नगर निगम के वार्ड उपचुनाव में राष्ट्रीय कांग्रेस के सोमनाथ चटर्जी मेयर विधान उपाध्याय के खिलाफ ताल ठोकेंगे। उन्होंने आज बिना तामझाम के अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रसन्नजीत पूईतंडी मौजूद थे।

नामांकन पत्र जमा करने के बाद उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के नागरिकों के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तृणमूल कांग्रेस को 91 पार्षद जीतने के बावजूद भी बिना जीते हुए पार्षद को मेयर बना दिया गया। यह जनता के ऊपर जबरन उपचुनाव थोपने का काम तृणमूल कांग्रेस ने किया है। इस चुनाव में कांग्रेस इसको मुद्दा बनाएगी। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के द्वारा जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है वह भी एक मुद्दा होगा। शिक्षक नियुक्ति घोटाला तृणमूल कांग्रेस के लिए कब्रगाह साबित होगा। उन्होंने भी अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि वे 100% चुनाव जीतेंगे।