किसानों को बड़ा झटका

author-image
New Update
किसानों को बड़ा झटका

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: उत्तर भारत के कई राज्यों में अब भी मॉनसून कमजोर है। अच्छी बारिश नहीं होने की मार सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ी है। धान की बुवाई में देरी होने की वजह से किसान पहले से ही परेशान हैं। झारखंड सरकार ने स्थिति को देखते हुए किसानों को धान की जगह अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती करने की सलाह दी है। इन सबके बीच, किसानों के लिए और बुरी खबर है। जानकारी के मुताबिक अगले 1 सप्ताह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड के अधिकांश भागों में अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश बौछारों के रूप में दिखाई देंगी। किसानों को राहत नहीं है। फसलों को भी नुकसान की आशंका है। ​