देखे वीडियो : मुंह में आने लगेगा पानी

author-image
New Update
देखे वीडियो : मुंह में आने लगेगा पानी

स्टाफ रिपोटेर, एएनएम न्यूज: भारत के लोगों को खाने का काफी शौक होता है। इसलिए बहुत से लोग अक्सर कोई नई और टेस्टी डिश ट्राई करने का बहाना ढूंढते रहते हैं। कुछ लोग तो फूड ब्लॉगिंग कर अपना एक्सपीरियंस भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। ​

इस वीडियो में एक शख्स को बड़ा सा पराठा बेलते हुए देखा जा सकता है। ये इस पराठे को बड़े से तवे पर सेंकता है और उसमें चाउमीन भरता है। शख्स पनीर, चीज, सोयाबीन और प्याज समेत कुछ चीजों का इस्तेमाल कर डिश बनाता है। इसके बाद शख्स अलग-अलग तरीके के सॉस और चीज का इस्तेमाल करता है। आखिर में बारी आती है नींबू और चाट मसाले की। फिर पराठे को फोल्ड कर फॉइल से लपेटकर सर्व कर दिया जाता है। इतने बड़े काठी रोल को देखकर आप भी खुद पर काबू नहीं रख पाएंगे।