जानिए श्रीकृष्ण पूजा का शुभ मुहूर्त

author-image
New Update
जानिए श्रीकृष्ण पूजा का शुभ मुहूर्त

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कृष्ण भक्त भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस को जन्माष्टमी के रूप में हर्ष और उल्लास और भक्तिभाव के साथ मानाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के जेल में भादो महीने के कृष्ण पक्ष के रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को हुआ था। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 18 अगस्त, गुरुवार को है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल गोपाल रूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था इसलिए जन्माष्टमी पूजा भी मध्यरात्रि में करने की परंपरा है। जानें इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 2022 कब है?



भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त 2022 गुरुवार की रात 09:21 से शुरू हो रही है। अष्टमी तिथि की समाप्ति 19 अगस्त 2022 शुक्रवार की रात 10.50 पर होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था इस कारण ज्यादातर लोग जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाएंगे। ज्योतिष के अनुसार उदयातिथि को मानते हुए 19 अगस्त को भी जन्माष्टमी मनाना उत्तम है। इस साल गृहस्थ जीवन जीने वाले 18 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे।



जन्माष्टमी 2022 कृष्ण पूजा शुभ मुहूर्त :



श्रीकृष्ण पूजा का शुभ मुहूर्त-18 अगस्त रात्रि 12:20 से 01:05 तक रहेगा, पूजा अवधि- 45 मिनट, व्रत पारण समय- 19 अगस्त, रात्रि 10 बजकर 59 मिनट के बाद