स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये अपील, इस अभियान पर दिया जोर

author-image
New Update
स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये अपील, इस अभियान पर दिया जोर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने पीएम आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, टीकाकरण अभियान एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए केंद्रीय धन का समय पर उपयोग करने की अपील की। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने एवं प्रिकॉशन डोज लगाने के अभियान को गति देने पर भी जोर दिया।