स्टार फुटबॉलर पर बलात्कार का आरोप, सुनवाई जारी

author-image
Harmeet
New Update
स्टार फुटबॉलर पर बलात्कार का आरोप, सुनवाई जारी

एनएम न्यूज़, ब्यूरो : मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर बेंजमिन मेंडी पर रेप के मामले में सुनवाई चल रही है। मेंडी पर लॉक्ड बेडरूम में एक महिला का रेप करने का आरोप है।मेंडी उस फ्रेंच टीम में शामिल थे जिसने साल 2018 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में पुलिस को दिए गए महिला के बयान के बारे में बताया गया है कि, महिला ने पुलिस को कहा है- मेंडी ने महिला का फोन ले लिया था और घर पहुंचने के बाद मेंडी ने फिंगरप्रिंट से बेडरूम का दरवाजा खोला। तब महिला का फोन मेंडी के हाथों में ही था। महिला अपना फोन वापस मांगते हुए मेंडी के बेडरूम में चली गई। महिला ने दावा किया बेडरूम में अंदर आने के बाद मेंडी ने कहा कि दरवाजा लॉक है और तुम अब कहीं नहीं जा सकती हो। महिला ने कहा है कि मै बार-बार मना कर रही थी, तभी मेंडी ने कहा कि उसने 10,000 महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं। मेंडी पर 5 महिलाओं ने रेप के आरोप लगाए हैं। लेकिन स्टार फुटबॉलर इससे इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेंडी ने 2 टीनएज लड़कियों का भी रेप किया है। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई अभी जारी है।