जानिए कब है इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

author-image
New Update
जानिए कब है इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह दीवाली के अगले दिन लग रहा है। इस दिन गोवर्धन पूजा भी है। सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। वहीं, इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वैसे सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और सूर्य ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म होता है। ​