वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों का खास महत्व

author-image
New Update
वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों का खास महत्व

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों का खास महत्व है। पेड़ – पौधे लगाने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। लेकिन अगर पेड़-पौधे को सही दिशा में ना लगाया जाये तो इसका परिणाम उल्टा पड़ सकता है।



नीम का पेड़ लगाने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के ईशान कोण में नीम का पेड़ लगाना चाहिए।



केले का पौधा हमेशा घर के पिछले हिस्से में लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने के बाद आपको बिजनेस में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। आपके घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी।



अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। इस पौधे को घर में लगाकर आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं। घर में सभी लोग खुशी से जीवन भी व्यतीत करते हैं।