कच्चे तेल के दाम में उछाल

author-image
New Update
कच्चे तेल के दाम में उछाल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल के दाम में उछाल देखा जा रहा है और ये फिर 95 डॉलर प्रति बैरल के नजदीक आ गया है। डॉलर की कीमतों में गिरावट के अलावा भी कई कारण से इसके दाम आगे भी चढ़ेंगे। ​कच्चे तेल के दाम एक बार फिर चढ़ने लगे हैं। आज एशियाई ट्रेड के साथ कच्चे तेल के दाम ऊपरी दायरे में नजर आ रहे हैं। अमेरिका की ओर से क्रूड की मांग में तेजी होने और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंताओं के चलते आज तेल की कीमत में उछाल नजर आ रहा है। वहीं डॉलर के दाम में गिरावट आने की वजह से डॉलर समर्थित कमोडिटीज जैसे कच्चे तेल की मांग में भी तेजी देखी जा रही है।