करण सिंह ग्रोवर के साथ ट्विनिंग करती आईं नजर बिपाशा बसु

author-image
Harmeet
New Update
करण सिंह ग्रोवर के साथ ट्विनिंग करती आईं नजर बिपाशा बसु

एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट : बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। बिपाशा शनिवार रात अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक्टर अयाज खान की बर्थडे डिनर पार्टी में पहुंचीं। बिपाशा ने शिमरी श्रग के साथ शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और ग्रीन हील्स पहनी। वहीं करण, बिपाशा को कंपनी देते हुए ब्लैक शर्ट और पेंट्स में नजर आए। एक्ट्रेस ने पार्टी से कई सारी फोटोज से बना एक मोंटाज वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मंकीलव।" बता दें, बिपाशा-करण और अयाज खान और उनकी वाइफ जन्नत खान दोनों ही कपल पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। देखें वीडियो...