भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

author-image
New Update
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक्टिव दिखीं। भारत जोड़ो यात्रा के 29वें कर्नाटक के मंड्या में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। हालांकि सोनिया कुछ देर ही यात्रा में पैदल चलीं, फिर वह लौट गईं। लंबे समय बाद सोनिया पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी थी। सोनिया गांधी इस यात्रा के शुरू होने के पूरे एक महीने बाद इसमें शामिल हुईं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नवमी और दशहरे के कारण मंगलवार और बुधवार को नहीं हुई थी। इस यात्रा पर कर्नाटक में ब्रेक लगाया गया था। ​