कब है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?

author-image
New Update
कब है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: साल 2022 का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर महीने में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण अमावस्या और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान सूतक काल रहता है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन गोवर्धन पूजा भी है। यह भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य कई देशों में भी नजर आएगा। हालांकि भारत में इसका प्रभाव आंशिक रहेगा। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। ​