VIDEO: रणवीर सिंह ने नाना पाटेकर के छूए पैर

author-image
New Update
VIDEO: रणवीर सिंह ने नाना पाटेकर के छूए पैर

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : मुंबई में हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह पहुंचे। इस अवॉर्ड शो का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर सिंह दौड़ते हुए स्टेज पर पहुंचते हैं औऱ बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच खड़े एक्टर नाना पाटेकर को जाकर गले लगा लेते हैं। इसके अलावा रणवीर ने मंच पर गाना भी गाया। इस अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म '83' के लिए अवॉर्ड की घोषणा की गई। इस वीडियो में रणवीर सिंह की इस फिल्म की जैसे ही घोषणा होती है एक्टर अपनी सीट से उठकर खड़े होते हैं और अपने जाने-पहचाने अंदाज में पहले जमकर मस्ती करते हैं। इसकी बाद वह स्टेज की तरफ दौड़ पड़ते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह के हाथ में इस वक्त की प्रॉजेक्ट हैं। इनमें से एक रोहित शेट्टी की 'सर्कस' है। इसके अलावा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर आलिया भट्ट के साथ नजर आनेवाली हैं।