यूरोप को गैस की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए तैयार

author-image
New Update
यूरोप को गैस की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए तैयार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह बाल्टिक सागर के नीचे जर्मनी जाने वाली नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के माध्यम से यूरोप को गैस की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने यह भी साफ किया कि रूस कम कीतम पर तेल नहीं बेचेगा। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से ये खबर सामने आई है। इसके अलावा रूसी मीडिया के अनुसार, पुतिन ने कहा है कि रूस कम प्राइस कैप के साथ तेल नहीं बेचेगा। यूक्रेन से युद्ध के बाद से ही विवाद के चलते रूस ने यूरोपीय देशों को गैस की आपूर्ति बंद कर दी है जिससे यूरोप में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।