दीपावली के दीप का काजल लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

author-image
New Update
दीपावली के दीप का काजल लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आपने अलग-अलग त्योहारों पर अलग-अलग रीति-रिवाजों के बारे में तो सुना ही होगा। तो आपको बता दें दीपावली पर भी कुछ ऐसे ही रीति रिवाज चलन में है। कुछ लोक रीतियों के अनुसार दीपावली के दिन आंखों में काजल लगाने का चलन है। पर क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या धार्मिक और वैज्ञानिक कारण है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

काजल लगाने का धार्मिक कारण
आपको बता दें बड़े बुजुर्ग पहले के समय से एक उपाय करते आ रहे हैं। इस दिन नजर उतारने का उपाय बेहद खास माना जाता हैं। इस दिन घर के सभी सदस्यों को एक साथ बिठाकर राई, नमक और खड़ी लाल मिर्च से नजर उतारती हैं। लोक रीति अनुसार ये रिवाज प्रचयन में आ गया है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि इस दिन काजल लगाने से साल भर कभी नेत्र रोग नहीं होते। साथ ही काजल लगाने से परिवार को बुरी नजर नहीं लगती है।

क्या है काजल लगाने का वैज्ञानिक कारण
इसके अलावा कई वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि दिवाली के दिन होने वाले प्रदूषण से हमारी आंखों को बहुत नुकसान पहुंचता है इसलिए रात में दीपक से बने हुए काजल लगाने से आंखें शुद्ध हो जाती हैं। इन सभी कारणों की वजह से दिवाली की रात में काजल लगाने का विशेष महत्व होता है।