रमा एकादशी आज, जाने पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

author-image
New Update
रमा एकादशी आज, जाने पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रमा एकादशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कहते हैं। रमा एकादशी का व्रत 21 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। रमा एकादशी के दिन माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, जब कोई एकादशी गुरुवार या शुक्रवार को पड़ती है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।​



पूजा विधि- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें। पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें। भगवान की आरती करें। भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।

इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।



शुभ मुहूर्त- रमा एकादशी 20 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस तरह से रमा एकादशी का व्रत उदया तिथि के अनुसार 21 अक्टूबर को रखा जाएगा। व्रत का पारण 22 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 08 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।