भारत जोड़ो यात्रा से पहला ब्रेक लेंगे राहुल गांधी, जाने वजह

author-image
New Update
भारत जोड़ो यात्रा से पहला ब्रेक लेंगे राहुल गांधी, जाने वजह

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : कांग्रेस 26 अक्टूबर को अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। उस दौरान खड़गे पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 सितंबर के बाद पहली बार 26 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेंगे। जबसे राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, ऐसा पहला मौका है जब वे पदयात्रा के बीच दिल्ली आ रहे हैं। इससे पहले राहुल पार्टी अध्यक्ष थे, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था।