साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर

author-image
New Update
साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज:  अक्टूबर 25 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ये धार्मिक नजरिये से भी खास रहेगा। ये आंशिक ग्रहण है और देश में कई जगहों पर दिखेगा भी। इसलिए इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण हुआ था लेकिन वो देश में नहीं दिखा। खगोल वैज्ञानिक के मुताबिक भारत से दिखाई देने वाला अगला बड़ा सूर्य ग्रहण 21 मई 2031 को होगा। जो कि वलयाकार ग्रहण रहेगा। इसके तीन साल बाद 20 मार्च, 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखेगा। साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। यह ग्रहण 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में नई दिल्ली, चेन्नई, उज्जैन, बेंगलुरु, कोलकाता, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा।