चमगादड़ की आबादी में गिरावट

author-image
New Update
चमगादड़ की आबादी में गिरावट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : सर्दी के इस मौसम में चमगादड़ों चट्टानों की संकरी दरारों या गुफाओं में आराम करते हैं। आगामी महीनों में शाम के समय आकाश में केवल कुछ चमगादड़ ही घूमते दिखेंगे। वे कीटों को भी खाते हैं, जिससे खेती में कीटनाशकों की आवश्यकता कम हो जाती है। अंधेरे में अपनी गतिविधियां करते हैं, इसलिए हम उनकी तरफ से मिलने वाली मदद से अकसर अवगत नहीं होते। वनों की कटाई से उनका आश्रय स्थल घटना, शहरीकरण और कृषि भूमि के विस्तार से चमगादड़ों के लिए उपयुक्त जगह की कमी होती जा रही है। साथ ही, फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव के कारण बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो जाती है।