जानें साल के आखिरी चंद्रग्रहण का क्या होगा असर

author-image
New Update
जानें साल के आखिरी चंद्रग्रहण का क्या होगा असर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक और ज्योतिषी दृष्टिकोण से इस घटना को अशुभ माना गया है। इस साल ऐसा संयोग बना कि 15 दिनों के अंतर से ही दो ग्रहण लग रहे हैं। 25 अक्टूबर को दिवाली के दिन सूर्य ग्रहण लगा था। अब 8 नवंबर 2022 देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये ग्रहण शाम लगभग 5:32 से शाम 6:18 तक रहेगा। 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में नहीं दिखाई देगा। जिन हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा वे इस प्रकार हैं पटना, रांची, कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी आदि। ​

चंद्र ग्रहण का असर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सभी राशियों के जातकों की मानसिक स्थिति और जीवन पर शुभ-अशुभ दोनों ही तरह के प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान देश और दुनिया भर में इसका असर देखने को मिलता है। ग्रहण के चलते मौसम प्रभावित होते हैं। मनुष्य को तनाव हो सकता है। अनिर्णय की स्थिति बनती है। मानसिक रूप से कोई समस्या हो सकती है। चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए।