रेप के आरोप में क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार

author-image
New Update
रेप के आरोप में क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। ये महिला उन्हें एक डेटिंग एप के जरिए मिली थी, आरोप है कि रेप की घटना इस हफ्ते के शुरुआत में हुई थी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि श्रीलंका के के इंटरनेशनल क्रिकेटर को सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट होटल से रविवार रात 1 बजे गिरफ्तार किया गया। गुनाथिलका को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच श्रीलंकाई टीम उनके बगैर ही कोलंबो के लिए रवाना हो गई है। इंग्लैंड से हार के बाद दनुष्का गुनाथिलका के गिरफ्तारी की खबर से श्रीलंकाई क्रिकेट में हड़कंप मचा है।​