हमारी बेबी गर्ल समय से पहले इस दुनिया में आ गई है

author-image
New Update
हमारी बेबी गर्ल समय से पहले इस दुनिया में आ गई है

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी 7 महीने बाद दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। शुक्रवार (11 नवंबर) को देबिना ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी गुरमीत ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर फैंस को दी है। गुरमीत ने देबीना के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है। हम दूसरी बार पेरेंट्स बनकर बहुत खुश हैं। इस समय हम आप लोगों से सिर्फ प्राइवेसी की उम्मीद रखते हैं। हमारी बेबी गर्ल समय से पहले इस दुनिया में आ गई है। आप सभी अपना प्यार और ब्लेसिंग्स बरसाते रहें।' गुरमीत के इस पोस्ट से साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि उनकी बेटी प्रिमैच्योर हुई है।