राज्य मंत्री द्वारा राष्ट्रपति पर भद्दी टिप्पणी, दुर्गापुर में मचा हंगामा

author-image
Harmeet
New Update
राज्य मंत्री द्वारा राष्ट्रपति पर भद्दी टिप्पणी, दुर्गापुर में मचा हंगामा

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ राज्य मंत्री अखिल गिरी की भद्दी टिप्पणी। पूरे देश में शनिवार से ही शोर मच रहा है। रविवार की शाम दुर्गापुर के पंचमाथा चौराहे पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आधे घंटे तक आग जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते देखा गया साथ ही राज्य मंत्री के खिलाफ सजा की भी मांग की है। राज्य मंत्री अखिल गिरी का पुतला दहन किया गया। तीर-धनुष को लेकर विरोध में शामिल हुए आदिवासी कुरूची की राष्ट्रपति के खिलाफ की गई टिप्पणी का पुरजोर विरोध करते देखा गया।