कानूनी सिकंजे में फंसे विजय देवरकोंडा

author-image
New Update
कानूनी सिकंजे में फंसे विजय देवरकोंडा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को अक्सर उनकी क्यूट अदाओं के चलते सुर्खियों में देखा जाता हैं। खबरों की मानें तो एक्टर बुधवार 30 नवंबर के दिन ईडी के सामने पेश हुए थे। एक्टर हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘लाइगर’ के सिलसिले में जांच एजेंसी के सामने पेश हुए। एक्टर से सुबह आठ बजे से पूछताछ की गई थी। हालांकि इनकी वहां क्या बात हुई, इस बारे में तो कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हलाकि अब इस ख़बर से ऐसा कहा जा सकता है कि अब एक्टर कानूनी सिकंजे में फस गए हैं।